उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों से अवैध कब्जे़ हटाने के सख्त निर्देश दिए
यूपी की सरकार ने वक्फ की जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्ति दिलाने का फैसला किया है, जिसके लिए मुस्लिम समाज आंदोलित रहा है, यह उनके लिए अच्छी ख़बर है।
इस संदर्भ में मुस्लिम समाज से अपील है कि अपने आसपास की वक्फ़ सम्पत्तियों के बारे में तथा यूपी सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ़ बोर्ड/शासन-प्रशासन व सरकारी विभागों के कर्मचारियों द्वारा किये जाने वाले उत्पीड़न के सम्बन्ध में शिकायत व सुझाव हेतु हमें अवश्य लिखें।
हम आपकी शिकायत/सुझाव अपने माध्यम से आपकी समस्या का समाधान हेतु सम्बन्धित विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचाकर उसका निस्तारण कराने का पूर्ण प्रयास करेंगे